सीआईएसएफ में आयोजित हुई चुनाव पाठशाला

खरगोन- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य  प्रारंभ हुआहै।  30 अगस्त तक मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा नाम जोड़ने और हटाने तथा संसोधन में जुटे हुए हैं। वही एसडीएम तहसीलदार द्वारा भी लगातार निगरानी की जा रही है। बड़वाह एसडीएम  प्रवीण सोनी ने नगर के सीआईएसएफ में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया।

क्योंकि इस केंद्रीय संघटन में हर राज्य के जवान पदस्थ है। यहां के जवानों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। ताकि वे नाम जुड़वाने या संसोधित कराने से छूटे नहीं। उन्होंने फॉर्म-8 भरकर नामपता व स्थान संसोधित करने के बारे में बताया गया। वही वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से कैसे नाम जुड़वा सकते है इसके बारे में भी जागरूक किया।

125 Views

Leave a Reply