Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 180023301950 पर कॉल कर मतदाता निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनपुम राजन ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री नंबर 180023301950 है। श्री राजन ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार जानकारी, सहायता एवं शिकायत के लिए मतदाता कार्यालयीन समय पर टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। टोल फ्री नंबर के माध्यम से मतदाताओं की समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा।

श्री राजन ने बताया कि राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर के साथ ही प्रदेश के सभी 52 जिलों में 1950 के कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं। मतदाता 1950 पर कॉल कर निर्वाचन से जुड़ी कोई भी जानकारी, शिकायत जिले में ही दर्ज करा सकते हैं। जिला स्तर पर ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। एक जिले से यदि कोई मतदाता दूसरे जिले के कॉल सेंटर पर फोन करते हैं तो उन्हें 1950 के आगे संबंधित जिले का एसटीडी कोड लगाना होगा। श्री राजन ने बताया कि जिले में स्थापित किए गए कॉल सेंटरों की मुख्यालय स्तर से निगरानी भी की जा रही है।

261 Views
What do you think?

Leave a Reply