मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान का जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

खण्डवा- राष्ट्रीय सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का शुभारंभ  संजीवनी क्लीनिक गणेश तलाई में खंडवा विधायक  देवेन्द्र वर्मा एवं महापौर श्रीमती अमृता यादव द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक श्री वर्मा ने कहा कि कोई भी बच्चा व गर्भवती माताएं टीकाकरण से वंचित न रहे, इसलिए सरकार द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी पालकों से अनुरोध किया कि अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर जाकर छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण अवश्य करायें। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीराज सिंह तोमर ने कहा कि यह अभियान तीन चरणों में किया जा रहा है,

12 अगस्त, द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर तथा तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जन्म से 5 वर्ष के छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जायेगा। इस दौरान वार्ड पार्षद  वेदप्रकाश मालाकार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुबी मूकासी, डीपीएम  शैलेन्द्र सिंह सोलंकी व आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व स्टॉफ मौजूद थे। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्र में भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का शुभारंभ करवाया गया।

111 Views

Leave a Reply