
अनोखा तीर, खंडवा।। तीन दादाओं का खंडवा नगर दीवानों का शहर है, गुरु पूर्णिमा पर जहां दीवानों की तरह दादा जी भक्त सेवा और भक्ति में डूब जाते हैं। उसी प्रकार देश के हरफनमौला कलाकार किशोर दा, जिन्होंने गायकी और हरफन की कला से वह करिश्मा दिखाया, जिससे खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन हो गया, ऐसे किशोर दा के जन्म दिवस के अवसर पर खंडवा के दीवाने ही नहीं देश और विदेश के उनके दीवाने खंडवा उनकी समाधि स्थल पर पहुंचे और दादा को दूध जलेबी का भोग लगाकर गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन और सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि किशोर दा के जन्म दिवस के अवसर पर पूरा शहर किशोरमय हुआ पूरे बाजार भर में किशोर दा के गाने गुंजायमान हो रहे थे। वही समाधि स्थल पर प्रात: 6 बजे से किशोर प्रेमी संगीत प्रेमी पहुंचकर दादा को पुष्पांजलि अर्पित कर गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे थे। सर्वप्रथम समाजसेवी सुनील जैन एवं लालाजी जलेबी वाले के पोते बादल शर्मा ने समाधि स्थल पर पहुंचकर दादा के चरणों में दूध जलेबी का भोग लगाकर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतिवर्ष मंच एवं नगर निगम प्रशासन की ओर से समाधि स्थल पर सुरमई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होता है। खंडवा के साथ ही देश-विदेश के किशोर प्रेमियों ने खंडवा पहुंचकर दादा को नमन कर गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव, एमआईसी के सदस्यों के साथ समाधि स्थल पर पहुंची और दादा को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। नगर निगम महापौर अमृता यादव व सांसद प्रतिनिधि अमर यादव ने चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना एवं तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है गीत गाया। खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने भी समाधि पर पहुंचकर दादा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए रुक जाना नहीं तू कहीं हार के गीत गाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले के मुखिया कलेक्टर अनूप कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से चलते-चलते मेरे यह गीत याद रखना गीत गाकर दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की। किशोर गौरव सम्मान प्राप्त करने वाले रामशंकर ने हाल क्या है दिलों का ना पूछो सनम किशोर नाईट में गायन की प्रस्तुति के लिए पधारे प्रशांत नासेरी ने रुक जाना नहीं व राजेश्वरी पंवार ने रिमझिम गिरे सावन की प्रस्तुति दी। आर्केस्ट्रा संयोजक मंगलेश शर्मा के निर्देशन में हितेश वस्तवर, नीलेश लोने, विपुल शर्मा, अश्विन कनारे ने गायकों को संगत दी। किशोर दा को भारत के कोने कोने से किशोर प्रेमी पधारे व समाधि पर नमन कर सुरमई श्रद्धांजलि दी। किशोर दा के जन्मदिन व पुण्यतिथि पर अनेको वर्षो से सतत आने वाले श्री द्वारका राजकोट, सतीश अमभोरे, विनय कुमार झुमरू ने अनोखे अंदाज में प्रस्तुति दी। गोविंद गीते ने ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना। बलराम तांडी साउथ अफ्रीका से सोमनाथ गुहा गोंदिया, प्रदीप झारखंड के साथ ही लायन्स क्लब खंडवा, लायन्स क्लब खंडवा आनंद, रोटरी क्लब खंडवा, इनरव्हील क्लब इनरव्हील स्पार्कल लोकतंत्र सेनानी के सदस्यों ने ग्रुप के रूप में संगीत की प्रस्तुति दी। पोदार इंटरनेशनल स्कूल के बालक बालिकाओं ने प्रिंसिपल समीरा बानो के नेतृत्व में आकर मंच से गानों की प्रस्तुति दी। लखूभाई, अजय , मुकेश बुरहानपुर की टीम सम्मिलित हुई। नगर निगम परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा एमआईसी सदस्य राजेश यादव सोमनाथ काले विक्की बावरे उपयुक्त सचिन सितोले जाकिर जाफरी प्रदीप जैन के साथ ही इंदौर से केसीसी ग्रुप के प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 40 सदस्यों ने किशोर दा की समाधि पर आकर गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीर चावला, सचिव नारायण बाहेती, प्रवक्ता सुनील जैन, वरिष्ठ सुरेंद्र सिंह सोलंकी, गोविंद शर्मा, अनिल बाहेती, अनुराग राठौर, मंगलेश तोमर, प्रदीप जैन, अतुल अत्रिवाल, विजय राठी, पवन दीक्षित, हरदीप सिंह छाबड़ा, मनोज शाह, अमीन खान, एनके दवे, रोटरी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खण्डपुरे, सचिव भूपेश पचौरी, भारत झंवर के साथ सदस्यों ने एक अजनबी हसीना से यू मुलाकात गीत गाया। लायन्स के गांधी प्रसाद गदले, सुशीला गदले, मधुबाला शेलार, राजीव शर्मा, आकाशवाणी से राजेश आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच सचिव नारायण बाहेती व एंकर प्रदीप जैन ने किया। आभार सुनील जैन ने माना।
Views Today: 2
Total Views: 162

