अनोखा तीर, हरदा। कमताड़ा निवासी सुनीताबाई ने पिछले दिनों जनसुनवाई में कलेक्टर ऋषि गर्ग को आवेदन देकर अनुरोध किया था कि उसके पति गुलजारी का निधन हो गया है। गुलजारी का संबल योजना में पंजीयन भी था, लेकिन दस्तावेज सत्यापन के दौरान किन्हीं कारणों से उसे अपात्र घोषित कर दिया, जिससे उसे संबल योजना के तहत पति की मृत्यु पर मिलने वाली आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है। कलेक्टर श्री गर्ग ने एसडीएम आशीष खरे को प्रकरण की सुनवाई कर आवेदिका की समस्या हल करने के निर्देश दिए। एसडीएम श्री खरे ने बताया कि आवेदिका के दस्तावेजों की जांच की गई। आवेदिका की अपील के आधार पर उसका संबल योजना में पंजीयन पुर्नजीवित करने के आदेश कर दिए गए हंै। अब सुनीता को संबल योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता श्रम विभाग द्वारा उपलब्ध करा दी जाएगी।
70 Views

