अनोखा तीर, हरदा। पंचायत उप निर्वाचन 2026 पूर्वार्द्ध के तहत विकासखण्ड खिरकिया के अंतर्गत जिला पंचायत हरदा के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-09 के सदस्य पद हेतु सोमवार को सारणीकरण की प्रक्रिया शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में संपन्न हुई। इस दौरान कुल 50 मतदान केन्द्रों की 8 राउण्ड में हुई मतगणना के परिणाम प्ररूप-19 क में घोषित किए गए। जिला पंचायत सदस्य हेतु सरला उइके को कुल 8412 मत प्राप्त हुए जबकि उमा को कुल 4309 मत प्राप्त हुए तथा इनमें से कोई नहीं (नोटा) को कुल 743 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार सरला उइके ने 4103 मतों से जीत दर्ज कराई। रिटर्निंग अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने उन्हें जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित किया तथा विजेता अभ्यर्थी को निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रेक्षक एस.एस. राठौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरूषोत्तम कुमार, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.निर्वाचन) श्वेता बम्होरे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला पंचायत सदस्य सरला उइके 4103 मतों से विजयी

0 Views


