खुशियों की दास्तां – पीएमएफएमई योजना बनी रोजगार का जरिया

-हरदा के युवा उद्यमी सरफराज ने शुरू की फिंगर निर्माण इकाई

अनोखा तीर, हरदा। जिला हरदा के निवासी सरफराज गौरी ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों और शासन की योजनाओं का सही लाभ लिया जाए तो एक छोटा व्यवसाय भी रोजगार देने वाला बड़ा उद्यम बन सकता है। गौरी लंबे समय से फिंगर निर्माण के व्यवसाय से जुड़े थे, लेकिन पूंजी के अभाव में वे अपने व्यवसाय का विस्तार नहीं कर पा रहे थे। इसी दौरान उन्हें उद्यानिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना की जानकारी मिली। उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। विभाग द्वारा उनके प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए उन्हें योजना के अंतर्गत 6 लाख 65 हजार रुपये का बैंक ऋण स्वीकृत कराया गया, जिसमें उन्हें 2 लाख 32 हजार रुपये की अनुदान सहायता प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहायता ने उनके व्यवसाय को नई गति प्रदान की। उन्होंने इस राशि से हाईबा फिंगर प्लांट के माध्यम से अपनी इकाई में नई मशीनें लगाईं और उत्पादन क्षमता बढ़ाई। आज उनकी फिंगर निर्माण इकाई सुचारू रूप से संचालित हो रही है। इस व्यवसाय से गौरी को प्रतिमाह लगभग 60,000 रुपये की आय प्राप्त हो रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनकी इस इकाई में प्रतिदिन 4 स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। इस प्रकार यह योजना न केवल उनके लिए बल्कि अन्य परिवारों के लिए भी आजीविका का साधन बनी है। सरफराज गौरी कहते हैं कि शासन द्वारा दी गई आर्थिक सहायता ने उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज वे आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय चला रहे हैं और भविष्य में अपनी इकाई का और विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। उनका संदेश है कि ‘सरकारी योजनाओं का सही लाभ लेकर छोटे व्यवसाय को भी आत्मनिर्भर एवं रोजगार देने वाले उद्यम में बदला जा सकता है।Ó अपनी सफलता के लिए सरफराज गौरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उद्यानिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

0 Views

Leave a Reply