किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच का फाइनल राउंड सम्पन्न
खण्डवा- किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच खण्डवा द्वारा बैंक ऑफ इंडिया वाईस ऑफ खण्डवा का फाइनल राउंड किशोर कुमार सभागृह सिविल लाइन में सम्पन्न हुआ।जानकारी देते हुए मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ,उपाध्यक्ष आशीष चटकेले,उपाध्यक्ष सुनील सकरगाये परियोजना संयोजक मंगलेश तोमर व अनुराग राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित बैंक ऑफ इंडिया वाईस ऑफ खण्डवा के फाइनल राउंड के शुभारम्भ अवसर पर अतिथि के रूप में पधारे बैंक ऑफ इंडिया के झोनल मैनेजर नीरज दत्ता निर्णायक के रूप पधारे किशोर पाराशर मुंबई,रागिनी भोपाल, संजय चित्रकार इंदौर,शोएब खान इंदौर ने माँ सरस्वती व किशोर कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि के रूप में नीरज दत्ता ने कहाकि गत 16 वर्षों से किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा गायन के क्षेत्र में हर उम्र की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का कार्य सराहनीय ही नहीं अपितु वंदनीय है। फाइनल राउंड में सर्व प्रथम 12 वर्ष से कम आयु समूह के सब जूनियर ग्रुप के प्रतिभागियों ने प्रस्तुति देते हुए रौनक पंवार बुरहानपुर ने 144 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।मीत गोदरे बुरहानपुर ने 140 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व देवांश पाचोरे ने 107 अंक प्राप्त कर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। 12 वर्ष से अधिक उम्र व 18 वर्ष से कम आयु के जूनियर ग्रुप के रिहान शेख खरगोन ने 145 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान । काव्यांश जोशी खण्डवा ने 115 अंक पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ए ग्रुप में मुबारिक खान ने 161 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व एकांशी चिड़ार खण्डवा ने 158 अंक प्राप्त द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगियो ने गीतों की प्रस्तुति से झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम में प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक खण्डवा देवेंद्र वर्मा विधायक पंधाना राम दांगोरे व कलेक्टर संरक्षक अनूपकुमार सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए खण्डवा गौरव दिवस पर 3, 4,व 5 अगस्त को आयोजित कार्यक्रमो में उत्साह से भाग लेने की बात कही। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शर्मा ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। निर्णायक किशोर पाराशर, रागिनी तरडे, सोएब खान ,संजय चित्रकार ने गायकों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए व गीत गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। टेबुलेशन का कार्य सह सचिव सुरेंद्रसिंह सोलंकी,अविनाश शुक्ला, पवन दीक्षित सह संयोजक विजय राठी ,मनीज शाह,हरदीपसिंघ छाबड़ा ,अतुल अत्रिवाल ने किया। मंगलेश शर्मा के नेतृत्व में म्यूजिशियन हितेश बस्तवार,विपुल शर्मा,नीलेश लोने व सोनू कनारे ने संगत दी।कार्यक्रम में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के भूपेंद्रसिंह चौहान,मंगलेश शर्मा, अनिल बाहेती, रवि जायसवाल,आमीन खान,एन के दवे,चंद्रशेखर मिश्रा, राकेश पाठक,राजीव शर्मा,सतीश जैन, कमलेश गुप्ता,गोविंद शर्मा,लक्ष्मण सिंह चौहान व सदस्यों ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रदीप जैन ने किया।मंच के सचिव नारायण बाहेती ने सभी सहयोगियों का आभार माना।
Views Today: 2
Total Views: 110

