Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान 9 अगस्त को अनूपपुर जिले में विकास पर्व में शामिल होंगे

1 min read
Text Size:

660 मेगावॉट क्षमता के पॉवर प्लांट के भूमि-पूजन की तैयारियों के निर्देश

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 9 अगस्त को अनूपपुर जिले में विकास पर्व के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान जनदर्शन के अंतर्गत नागरिकों से भेंट भी करेंगे।

660 मेगावॉट क्षमता के पॉवर प्लांट का भूमिपूजन प्रस्तावित

प्रदेश में विद्युत उत्पादन में निरंतर वृद्धि हुई है। भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बीते डेढ़ दशक में ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का इस्तेमाल करते हुए सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा की इकाईयों को प्रारंभ करते हुए जल विद्युत क्षमता भी बढ़ाई गई है। इस क्रम में मंत्रि परिषद द्वारा अनूपपुर जिले में 660 मेगावॉट क्षमता के अमरकंटक थर्मल पॉवर प्लांट(चचाई) के लिए मंजूरी दी गई थी। इस संयंत्र की प्रस्तावित लागत 4665 करोड़ 87 लाख रुपए है। राज्य की दीर्घकालीन विद्युत मांग के अनुरूप विद्युत उपलब्धता के लिए रणनीतिक प्रयास किए जाते रहे हैं। इस संयंत्र के लिए राज्य शासन द्वारा की गई यह पहल भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को संयंत्र के भूमिपूजन के लिए आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए हैं।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply