खंडवा- अभिजीतोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 5:00 बजे शहर की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अभिजीत सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कार्यक्रम शहर के माणिक स्मारक वाचनालय में आयोजित किया जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि यह आयोजन अभिजीत की पुण्य स्मृति में दूसरी बार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत महेंद्र दुबे की एकल चित्रकला प्रदर्शनी, श्रीमती पायल गोलानी का एकल कथक नृत्य एवं कृष्ण वाघ का एकल तबला वादन प्रस्तुत किया जाएगा।।
साथ ही प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर पंकज जैन द्वारा बारिश में अपने स्वास्थ्य का ख्याल हमें किस तरह रखना चाहिए इस पर जानकारी दी जाएगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जिला पंचायत- सुरेंद्र सिंह सोलंकी एवं विशिष्ट अतिथि होंगे खंडवा शहर के वरिष्ठ कलाकार अमित कुमार गुप्ता। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शर्मिष्ठा तोमर एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती शबनम शाह है। कला प्रेमियों को दृष्टि में रखते हुए प्रदर्शनी सुबह 11:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
Views Today: 2
Total Views: 82

