Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

समरसता का संदेश के साथ मिट्टी और जल एकत्रित कर आगे बढ़ी यात्रा

2 min read
Text Size:

खरगोन- संत शिरोमणि गुरुदेव  रविदास की समरसता यात्रा प्रेमनगर के मार्ग से खरगोन नगर पहुँची। यात्रा शहर के भीतर प्रवेश करते ही नागरिक हर्षाेल्लास से भर गए। नगर में जगह-जगह पर फूलों की वर्षा करते हुए मिट्टी और जल अर्पित किया। कई स्थानों पर लोगों ने गुरुदेव  रविदास की चरण पादुकाओं का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यात्रा कृषि मंडी पहुँची। बमनाला में यात्रा का स्वागत कलश यात्रा निकालकर किया गया। यहां कि महिलाओं ने पादूकाओं का पूजन अर्चन कर आर्शीवाद लिया। ज्ञात हो कि समरसता यात्रा  मगरखेड़ी से प्रवेश कर कसरावद में जनसंवाद व रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह मंडलेश्वर के श्रीनगर में जनसंवाद करने के बाद बड़वाह की ओर निकली। इसके पश्चात यात्रा ने जिले में दूसरा पड़ाव भीकनगांव में किया।  भीकनगांव से बमनाला, गोगांवा से प्रेमनगर होकर खरगोन पहुँची। इस दौरान यात्रा जिले के 73 गांवों से होकर समरसता का संदेश देते हुए मिट्टी और जल एकत्रित किया।

मप्र शासन की योजनाओं में समाया समरसता का संदेश

यात्रा प्रभारी व कोषाध्यक्ष सूरज केरो ने जनसंवाद में कहा कि मप्र शासन की योजनाओं पर नजर डालें तो समरसता का भाव नजर आता है। शासन ने किसी वर्ग से किसी तरह से भेदभाव नहीं किया। चाहे वृद्धावस्था पेंशन हो या सामाजिक न्याय विभाग की कन्यादान/विवाह योजना। इस यात्रा का उद्देश्य भी यही है कि सभी समाजों में समरसता बनी रहे। 12 अगस्त को सागर जिले के बड़तुमा में संत शिरोमणि  रविदास जी के मंदिर का भूमि पूजन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। मंडी में आयोजित जनसंवाद के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किए। जनसंवाद में पार्टी अध्यक्ष  राजेन्द्र राठौर, वित्त विभाग के अध्यक्ष  सावन सोनकर ने भी संबोधित किया। बिस्टान के बाद यात्रा बुरहानपुर के लिए सरवर देवला से होकर चिरिया पहुँची। पूर्व विधायक  बाबूलाल महाजन, नपा अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  बापूसिंह परिहार,  परसराम चौहान,  कल्याण अग्रवाल,  रंजित डंडीर,  विपिन गौर सहित अन्य मौजूद रहे।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply