Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

शासकीय कॉलोनियों में पानी का जमाव न हो लगाए जुर्माना

2 min read
Text Size:

खरगोन- भारत सरकार द्वारा जारी नेशनल फ्रेमवर्क फ़ॉर मलेरिया एलिमिनेशन वर्ष 2016 में जारी किया गया। जिसमें वर्ष 2027 में जिले को मलेरिया मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। समयावधि पत्रांे की समीक्षा के बाद कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित जिला मलेरिया टॉस्क फोर्स की समिति की बैठक में कहा कि शासकीय कॉलोनियों में कहीं पानी जमा न हो। नगर पालिका तथा मलेरिया विभाग संयुक्त दल बनाकर जुर्माना लगाने की दिशा में बढ़ सकते हैं। साथ ही सभी छात्रावासों में भी इस पर ज्यादा जोर देना होगा। कही भी पानी एकत्रित न हो। इसकी पूरी निगरानी करें। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी  मनोज पाटीदार ने मलेरिया के सम्बंध में जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, अपर कलेक्टर  जेएस बघेल, सीएमएचओ ड़ॉ. सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ. अमरसिंह चौहान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

डेंगू, चिकनगुनिया व जीका बीमारी फैलाने वाले ये मच्छर

डेंगू चिकनगुनिया व जीका बीमारी फैलाने वाला एडीज मादा मच्छर काली व सफेद धारियों वाला होता है। साथ ही यह दिन में ही कांटकर खास तौर पर छोटे बच्चों और वृद्ध को शिकार बनाता है। साथ ही यह मच्छर साफ पानी में अंडे देता है। इसका जीवनकाल 14 से 21 दिन है। घर के अंधेरे, कोनों में छिपा रहता है, लंबे समय तक खाली ना किये जाने वाले पात्र में प्रजनन करता हैं। एक मादा औसतन 300 अंडे देता है।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply