सोहागपुर थाने में पत्रकार को फोन पर धमकाने की शिकायत दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोहागपुर। दैनिक अनोखा तीर के पत्रकार को एक समिति प्रबंधक द्वारा फोन पर धमकाने की शिकायत सोहागपुर पुलिस थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार तरुण मेहरा आत्मज पंचम सिंह मेहरा ग्राम झालौन माखन नगर ने महुआखेड़ा समिति के प्रबंधक मनोज बैरागी निवासी सेमरी हरचंद होशंगाबाद के खिलाफ सोहागपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बताया कि आरोपी ने तरुण मेहरा के मोबाइल फोन नंबर 9907343007 पर फोन कर उसे चना खरीदी की खबर प्रकाशन हेतु 10 हजार रुपए की मांग करने और राशि देने के लिए वेयरहाउस बुलाया। जब तरुण ने ऐसी कोई राशि मांगने से अपनी अनभिज्ञता जताई तो आरोपी मनोज बैरागी ने गालीगलौच करते हुए धमकी दी। पुलिस आरोपी समिति प्रबंधक मनोज बैरागी के खिलाफ भादंसं 1860 की धारा 294, 507 में गालीगलौच करने व धमकी देने की शिकायत दर्ज की है।

172 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!