कैलाश वासी माधवराव सिंधिया की स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
 खंडवा- कैलाश वासी माधवराव सिंधिया की स्मृति में  जिला फुटबॉल संगठन के मार्गदर्शन में अंडर-17 यूथ लीग राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन खंडवा एसएन कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित इस टूर्नामेंट में प्रदेश स्तर की 12 टीम में भाग ले रही है ।  एसएन कॉलेज  में आयोजित प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में विधायक  नारायण पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष  कंचन मुकेश तन्वे , भाजपा जिला अध्यक्ष  सेवादास पटेल पहुंचे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल मैच का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
पहला मैच शिवपुरी और सिवनी के बीच खेला गया जिसमें शिवपुरी ने 7,, 0  से जीत दर्ज की  दूसरे मैच सीहोर और सागर के बीच खेला गया जिसमें सीहोर ने 5 , ,0 से मैच जीता ,तीसरा मैच खरगोन और ग्वालियर के बीच खेला गया जिसमें ग्वालियर की टीम ने 5,,0 से मैच को जीता , जिला फुटबॉल संघ के सचिव  राहुल मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान एसएन कॉलेज ग्राउंड पर पहला मैच बुरहानपुर और नीमच दूसरा मैच भोपाल और सिंगरौली तीसरा मैच खंडवा और बड़वानी के बीच खेला जाएगा आयोजित टूर्नामेंट में सूरज रायकवार जिला चिकित्सालय अधिकारी   ओ पी जुगतावत सुनील जैन,मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ से मैच कमिश्नर  शाहरुख कुरेशी राहुल मेहता उपस्थित थे मैच रेफरी मनोज  राजेश  विशाल  रफीक थे बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने उपस्थित होकर मैच का आनंद लिया

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!