सामुहिक श्री गुरुचरित्र एवं मराठी भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव आज से

देवास- सामुहिक  गुरुचरित्र सप्ताह एवं मराठी भागवत कथा की आज  शुरुआत होने जा रही है। श्री दत्त उपासना मंडल के अनिल बेलापुरकर (गुरुजी) ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित गीता भवन में होने वाले आयोजन अंतर्गत  देवता स्थापन एवं शाम को  सच्चिदानंद भजन मंडली के भजन होंगे। 30 जुलाई से 5 अगस्त प्रात: 7 से 11 तक सामुहिक  गुरुचरित्र एवं  गजानन विजय ग्रंथ का पाठ होगा।

शाम 5 से करुणा त्रिपदी एवं आरती होगी। तत्पश्चात  भागवत कथा पुणे के भागवताचार्य  वासदेव बुआ बुरसे के मुखारविंद से होगी। साथ ही 5 अगस्त को श्री गणेश दत्त एवं श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ होगा। 6 अगस्त को महाआरती एवं संत दर्शन का लाभ भक्तों को मिलेगा।  दत्त उपासक मंडळ ने समस्त भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

106 Views

Leave a Reply