Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

पचमढ़ी मानसून हील मैराथन में कविता शर्मा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

1 min read
Text Size:

देवास- मानसून हील मैराथन का आयोजन पचमढ़ी में हुआ, जिसमें कविता शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवास जिला कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि पचमढ़ी में आयोजित हुई पचमढी मानसून हील मैराथन जिसमें तीन कैटिगरी में रेस रखी गई थी। जिसमें देवास जिला/कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सह सचिव कविता शर्मा जी ने 10 किमी रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर देवास का नाम रोशन किया।

श्री शर्मा की इस उपलब्धि पर देवास जिला/कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं हिन्द फौज सैनिकों ने सयाजी गेट पर स्वागत कर सम्मान किया।  इस अवसर पर मुख्य संरक्षक राजेश यादव, संरक्षक विकास गिरी, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, कुमेर सिंग वर्मा, अश्विन पागनिश, ललित द्विवेदी, रवि अग्रवाल, सह सचिव डॉ. मायाराम चौहान, विक्रांत जोशी, खुशबू पागनिश, कानूनी सलाहकार मीना राव, हिन्द फौज सैनिक रोहित शर्मा, योगेन्द्र राजपूत, सतीश जाटव एवं शोर्य नमन के संस्थापक रमेशचन्द्र शर्मा, सदस्य ताषिन शेख, मनोज पटेल, श्रीजा अग्रवाल सहित समस्त खिलाडिय़ों ने बधाई दी।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply