भाजपा सरकार में विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- विकास पर्व के तहत जिले में जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यो का भूमि पूजन व लोकार्पण किया जा रहा है। खंडवा विधानसभा के ग्राम गोकुलगांव से पिपल्यातहार और पिपल्यातहार से सुरगांव निपानी तक बने सड़क मार्ग का लोकार्पण विधायक देवेन्द्र वर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों व ग्रामीणजनों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है जो हमारे द्वारा निरंतर की जा रही है। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारी सरकार के चलते गांव गांव में विकास की गंगा बह रही है  गांव-गांव में सड़कों का निर्माण, घर-घर में नल जल योजना के माध्यम से जल वितरण, स्वास्थ्य शिक्षा के लिए लगातार हम कार्य कर रहे हैं। हम झूठे वादे नहीं करते जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं। कुछ दिन पूर्व हमने इन सड़कों का भूमि पूजन किया था और आज लोकार्पण कर सड़क हम आपको को सौंप रहे हैं। आप सभी का साथ भाजपा के साथ रहे यही अनुरोध है।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि ग्राम गोकुलगांव में 278.49 लाख रुपए की लागत से निर्मित गोकुलगांव से पिपल्यातहार सड़क मार्ग जिसकी लंबाई 3.60 कि.मी एवं ग्राम पिपल्यातहार में 91.60 लाख रुपए की लागत से निर्मित पिपल्यातहार से सुरगांव निपानी सड़क मार्ग का लोकार्पण विधायक देवेंद्र वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुनील जैन, अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, गोविंद वर्मा, सरपंच रेशम बाई नामदेव, प्रहलाद सिंह पंवार, प्रणय श्रीमाली, कृष्णपाल सिंह पंवार,  राजेश मालाकार, नितिन नामदेव, शिवपाल सिंह पंवार एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे। रविवार को ग्राम नहाल्दा में अतिथियों द्वारा ग्राम नहाल्दा से जुनापानी तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम बोरगांव खुर्द में बोरगांव खुर्द से बमनगांव आखई तक सड़क निर्माण का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

204 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!