आपदा प्रबंधन और असफलताओं से कैसे बाहर निकलें जानने के लिए पढ़ें उत्कृष्ठ विद्यालय की मासिक पत्रिका

खरगोन- देवी अहिल्या उत्कृष्ट विद्यालय खरगोन द्वारा प्रतिमाह हस्तलिखित एक पत्रिका निकाली जाती है। इस माह प्रवेशोत्सव एवं मानसून की थीम पर निकलने वाले अंक में कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा का साक्षात्कार प्रकाशित होगा। इसके लिए स्कूल की कक्षा 12 वी छात्रा तुलजा बर्वे और सुमित चौहान ने उनका इंटरव्यू किया।

इसमें मुख्य रूप से छात्रों ने आपदा प्रबंधन और असफलताओं से कैसे बाहर निकलें और छात्र छात्राओं के लिए प्रेरक संदेश आदि प्रश्न किये गए। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य  राजेन्द्र पाटीदारईएफए प्रभारी डीएल गुप्ता उपस्थित रहे।

252 Views

Leave a Reply