राष्ट्रीय लक्ष्य असेसमेंट टीम ने झिरन्या में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं जांची

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 खरगोन- झिरन्या में राष्ट्रीय लक्ष्य असेसमेंट टीम द्वारा भ्रमण किया गया। टीम का मुख्य उददेश्य सुरक्षित मातृत्व तथा शिशु स्वास्थ्य में आवश्यक सुधार एवं गुणवत्ता्पूर्ण प्रसव करवाना है। राष्ट्रीय मुल्यांकनकर्ता डॉ. सुभ्रज्योति राव, संयुक्त् संचालक, स्वास्थ्य सेवायें उड़ीसा एवं मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर यूपी के प्रो. डॉ मनीष अग्रवाल ने लेबर रूम में आवश्यक दस्तावेज, उपकरण, साफ-सफाई व स्टॉफ की जानकारी, प्रोटोकॉल, आईईसी, मरीज सर्टिफिकेशन सर्वे आदि कार्यों का आंतरिक मुल्यांकन किया और सुधार के लिये आवश्यक सुझाव दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल केन्द्र पर ब्लड स्टोरेज यूनिट एवं अल्ट्रा सोनोग्राफी सुविधा भी होनी चाहिए। साथ ही बीएमओ डॉ. सुनिल कुमार चौहान ने कहा कि समय-समय पर लक्ष्य सर्टिफिकेशन के लिये निरंतर अस्पताल को अपग्रेड करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

                लक्ष्य टीम द्वारा अस्पताल प्रबंधन की प्रशंसा करते हुये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उच्च्स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही जटिलताओं के प्रबंधन और सुद्रढीकरण के प्रोटोकॉल का कडाई से पालन किया जा रहा है। वहीं जिला चिकित्सालय के गायनोकोलॉजिस्टे डॉ. महेन्द्र बड़ोले, डीपीएम मनीष भद्रावले, डॉ. शुभम बाला, नोडल अधिकारी, जिला क्वालिटी नोडल श्री प्रतीक पांजरे एवं डॉ पराग सोनी, नूरा हेल्थ एवं सीएचसी झिरन्या स्वास्थ्य की टीम लक्ष्य की टीम का स्वागत किया गया। डॉ. शुभम बाला, डॉ. सूर्यांश गंगराडे, डॉ. श्वेदता वास्कले, डॉ. नरेन्द्र, डॉ. अखिलेश कुशवाह, श्रीमती रश्मि हैरी, निर्मला सेनानी, बीपीएम राकेश जमरा, बीईई-विमला सोलंकी, बीसीएम हरिशंकर कोचक, प्रीतम वर्मा, आनंद कनेल, चंदन डेहरिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झिरन्या के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से मुल्यांकन का कार्य सफल रहा।

295 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!