Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
हरदा

घोघई नदी पर 7.30 करोड़ से बनेगी पुलिया, आवागमन होगा सुगम

3 min read
Text Size:

-विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन
-सिराली से रहटगांव और हरदा तक पहुंचना होगा आसान

अनोखा तीर, सिराली। सिराली से दीपगांव, धनकार, महेंद्रगांव और दुलिया होते हुए रहटगांव को जोड़ने वाले मार्ग पर घोघई नदी की पुलिया का निर्माण होगा। करीब 7 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस पुलिया का भूमिपूजन टिमरनी विधायक कुंवर अभिजीत शाह ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में किया। पुलिया बनने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही सिराली से रहटगांव और हरदा तक की आवाजाही भी सुगम होगी।
वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी
घोघई नदी पर पुलिया निर्माण क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से मांग रही है। बारिश के मौसम में नदी के कारण आवागमन प्रभावित होने की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। पुलिया बनने से किसानों को खेतों तक पहुंचने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने और अन्य ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे आसपास के गांवों के बीच संपर्क भी मजबूत होगा।
विधानसभा में उठाया था निर्माण का मुद्दा
पुलिया निर्माण की स्वीकृति के लिए विधायक कुंवर अभिजीत शाह ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था। निर्माण की लागत करीब 6 करोड़ 41 लाख रुपए बताई गई है, जबकि जीएसटी सहित कुल लागत लगभग 7 करोड़ 30 लाख रुपए है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होने के साथ ग्रामीणों को बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा
घोघई नदी पर पुलिया निर्माण को क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य माना जा रहा है। इससे ग्रामीण अंचलों में आवागमन आसान होगा और लोगों का समय भी बचेगा। किसानों, विद्यार्थियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
ये रहे मौजूद
भूमिपूजन कार्यक्रम में पूनमचंद भायरे, माखन सेठ, जयकिशन बुचा, उमेश पाटिल, श्याम पटेल, जमानदास इंगले, मुकेश गौर, गजानंद गौर, रमेश पटेल, गोपाल सेठ, रामविलास मुकाती, रमाकांत खोरे, भागवत सिंह सोनेर, गोविंद गौर, सत्यनारायण गौर, पूनम रानवे, आनंद सोलंकी, कलीराम देवड़ा, रमेश मालवीय, द्वारका प्रसाद साव, विष्णु गौर, लखन गौर, राजेश सोनी, वि_ल ठाकरे, सुशील गौर, भगत कुशवाहा, आशीष जोशी, सुरेश खोरे, रमेश सोलंकी, गोलू चौहान, पार्षद भागवत चौहान, गोलू मंसूरी, दशरथ इंगले, सुरेश गौर, तरुण गौर, लालू महेंद्र राजपूत, उमाकांत गौर, सुनील गौर, पार्षद हयात पटेल, जय सिंह राजपूत, कृपाराम, नारायण राजपूत, ओमकार सिंह, राजेश लोनिया, सुमित अग्रवाल, श्रीराम खंडवे, शुभम गौर, अनिकेत कोदरे और गोवर्धन सजकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply