Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
हरदा

400 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर

1 min read
25 2 3
Text Size:

-रात में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस का अभियान

अनोखा तीर, हरदा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और रात्रि के समय ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस हरदा ने कृषि उपज मंडी में विशेष अभियान चलाया। इसके तहत करीब 400 से 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर लगाए गए। पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य कम रोशनी में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दूर से दिखाई देना सुनिश्चित करना है, ताकि संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यातायात प्रभारी वर्षा गौर ने किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित अन्य वाहनों पर रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर लगवाने, रात में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी। यातायात पुलिस ने किसानों और आमजन से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply