Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल

मंत्री श्री डंग ने 16 करोड़ 30 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया

2 min read
Text Size:

भोपाल- नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  हरदीप सिंह डंग ने विकास पर्व के दौरान मंदसौर जिले में 3 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले कोटड़ा बहादुर से रिस्थल मार्ग का भूमि-पूजन, कयामपुर में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत भवन, 87 लाख रूपये से निर्मित नवीन खेल मैदान का लोकार्पण, 1094.21 लाख रूपये से निर्मित होने वाले 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आवास गृहों का भूमि पूजन किया। श्री डंग ने 13 लाख 13 हजार से निर्मित आईटीसी कम्प्यूटर सेंटर, 1 करोड़ 8 लाख रूपये से निर्मित शासकीय उप तहसील कार्यालय भवन कयामपुर का लोकार्पण और पौध-रोपण भी किया।

मंत्री श्री डंग ने कहा है कि विकास पर्व, विश्वास का पर्व है जो लोगों की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। गरीबों की जिंदगी बदलने का यह पर्व जिले के हर शहर-हर गाँव में आज से आगामी 14 अगस्त तक चलाया जायेगा। इसमें जिले में विकास कार्यों के भूमि-पूजन/लोकार्पण के साथ ही जन संवाद, हितग्राही सम्मेलन आदि भी होंगे। हाल के वर्षों में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। हमारी सरकार ने गरीबों की जिंदगी बदलने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। आज हमारा मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में चमत्कार कर रहा है।

सांसद  सुधीर गुप्ता ने लाड़ली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये प्रदेशवासियों की ज़िंदगी में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” मंत्र को आत्मसात करके हम आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही जन-कल्याण, सुराज और विकास को शासन का आधार-स्तंभ बनाकर जनता के जीवन को बदलने का काम भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

228 Views
What do you think?

Leave a Reply