खंडवा- माथे पर चुनाव आने के बाद एमपी में आम लोगों का रुझान अपने पक्ष में करने के लिए लोक गायिकाओं का सहारा लिया जा रहा है। एमपी में का… बा.. गीत की गायिका नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का एसपी को आवेदन खंडवा में भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने दिया है।
आवेदन में शिकायत की गई है कि बिहार की रहने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ के द्वारा आरएसएस को टारगेट करते हुए सोशल मीडिया पर यह आपत्तिजनक पोस्ट की गई है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और लाखों कार्यकर्ताओं को इंगित करते हुए पोस्ट किया गया भोजपुरी गीत एमपी में का बा के कंटेंट से आहत हैं।
विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मोहन गंगराड़े ने बताया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लोक कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों से प्रदेश की जनता खुशहाल है और आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसी से घबराकर विपक्षी पार्टियों ने उक्त गायिका को मोहरा बनाकर संगठन और सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से यह वीडियो जारी करवाया गया है।
Views Today: 2
Total Views: 74

