खंडवा- जेल में हत्या के एक आरोपी की रहस्यमयी मौत हो गई। वह बुरहानपुर का रहने वाला है। अल सुबह इस जवान युवक की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी मौत कैसे हुई? अभी भी रहस्य बना हुआ है। न्यायिक जांच होगी, तो अधिकतर सार्वजनिक नहीं हो पाती है। कुल मिलाकर जिला जेल में अंदर बहुत कुछ गड़बड़ चलने की संभावना है? जेल अफसर चुप्पी साधकर बैठ गई हैं? जिला जेल के उच्च अफसरों को यहां की दिनचर्या व खान-पान की जांच करनी चाहिए।
10 दिन पहले बुरहानपुर जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी की मौत हो गई है। वो खंडवा की जिला जेल में परिवार के साथ कैद था। देर रात जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, मृतक अमर पिता अर्जुन आदतन अपराधी था। फिलहाल वह हत्या के आरोप में जेल में था। बुरहानपुर प्रशासन ने उस पर रासुका भी लगा दी थी। मौत कैसे हुई, इसकी वजह अस्पष्ट है। यह विषय मजिस्ट्रियल और न्यायिक जांच का है।
थाना मोघट रोड टीआई ब्रजभूषण हिर्वे का कहना है कि, जिला जेल के कैदी की मौत कई सूचना मिली थी। इसी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कैदी को रात 11 बजे के करीब जिला अस्पताल लाया गया था। मृतक कैदी अमर सारवान की मां, भाई सहित परिवार के कई लोग जेल में बंद हैं। अमर पर हत्या तो परिवार पर अवैध शराब बेचने का आरोप होना पता चला है। मौत किन वजहों से हुई है, यह पीएम रिपोर्ट में ही पता चल पाएगा। फिलहाल ऐसे मामलों में मजिस्ट्रियल या न्यायिक जांच होती है। इधर, कैदी की मौत को लेकर जेल प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
Views Today: 2
Total Views: 112

