योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायें : राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कुशवाह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कहा है कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायें। लापरवाह और उदासीन अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाई की जायेगी।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि एयरोपोनिक लैब, टिश्यू कल्चर लैब, फ्लोरीकल्चर गार्डन और हाईटेक नर्सरी को जल्द शुरू किया जाये। उन्नत और आधुनिक उद्यानिकी फसलों के उत्पादन की तकनीक से प्रदेश के कृषकों को परिचित कराने के लिए तलेगाँव महाराष्ट्र और आनंद गुजरात में कृषकों के दल को भ्रमण कराया जा रहा है। इस वर्ष 400 कृषकों को प्रदेश के बाहर फील्ड विजिट पर ले जाने का लक्ष्य है।

योजनावार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि सक्षम अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाये, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित परिणाम मिल सके। उन्होंने तहसील और जिला कार्यालयों पर योजनाओं की जानकारी दर्शाने वाले बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। बोर्ड लगाने की कार्यवाही को अगले 2 सप्ताह में पूरा करने के लिये भी कहा गया। अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण जे.एन. कंसोटिया, संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण सुश्री निधि निवेदिता और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!