Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
खंडवा

स्कूल चले हम‘‘ अभियान का जिले में हुआ शुभारंभ

2 min read
Text Size:

खण्डवा- ‘‘स्कूल चले हम‘‘ अभियान-2023 अंतर्गत  19 जुलाई तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में  राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने सी.एम. राइज स्कूल गुलाना जिला शाजापुर में भाग लिया, जिसका सीधा प्रसारण विद्यार्थियों ने अपनी शाला में देखा। इसी क्रम में खंडवा जिले में भी सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाओं में विभिन्न अधिकारी 17 जुलाई को उपस्थित हुए एवं विद्यार्थियों के साथ प्रेरक प्रसंग के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कक्षाओं में विद्यार्थियों को पढ़ाया।

खण्डवा विधायक  देवेंद्र वर्मा सी.एम. राइज स्कूल आनंदनगर में, पंधाना विधायक  राम दांगोरे सी.एम. राइज स्कूल छैगांव माखन व बोरगांव बुजुर्ग में, मांधाता विधायक  नारायण पटेल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मूंदी में तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन मुकेश तनवे सूरजकुंड कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन दिए। इसी तरह कलेक्टर  अनूप कुमार सिंह द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर उन्हे भौतिक शास्त्र विषय का अध्यापन कराया। इसके अलावा महापौर श्रीमती अमृता यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी  शैलेन्द्र सिंह सोलंकी सूरजकुंड कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में तथा डी.एफ.ओ.  राकेश डामोर मोतीलाल नेहरू स्कूल में उपस्थित होकर बच्चों को पढ़ाया।

261 Views
What do you think?

Leave a Reply