Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल

दिव्यांगों और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिव्यांगजन भी मन से मजबूत होते हैं। शरीर का कोई अंग कमजोर हो सकता है, लेकिन व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत होना चाहिये। उन्होंने दिव्यांगों से कहा कि आप अकेले नहीं है, आपका मामा आपके साथ है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ब्यावरा हैलीपेड परिसर में दिव्यांग हितग्राहियों में सर्वश्री जगदीश, जसवंत सिंह, प्रेम सिंह, पुरुषोत्तम, जगन्नाथ सिंह, रघुवीर सिंह, समरोज और सुनील को मोटराइज्ड ट्राईसिकिल वितरित की।

इस अवसर पर सांसद  रोडमल नागर, विधायक  कुँवर कोठार, पूर्व विधायक  नारायण सिंह पंवार,  दिलबर यादव और  ज्ञान सिंह गुर्जर भी मौजूद थे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply