सिहाड़ा में निकली मातृशक्ति की कावड़ यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- श्रावण मास में कावड़ यात्रा का धार्मिक महत्व है। कांवड़ में शुद्ध जल भरकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रावण  के दिन गुरु ब्रह्मगीर गादी से दरियानाथ महादेव मंदिर सिहाडा तक ग्राम सिहाडा में मातृशक्ति द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने बोल बम, बोल बम, हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय के उद्घोष के साथ भाग लिया। इस कावड़ यात्रा में विधायक देवेंद्र वर्मा भी शामिल हुए। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हमारे धर्म की मान्यता है कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना अभिषेक करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है।

कावड़ यात्रा को लेकर मान्यता है कि शिव भक्त रावण ने भगवान शिव के गले की जलन को कम करने के लिए उनका गंगाजल से अभिषेक किया था। रावण ने कावड़ में जल भरकर भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना की थी। तबसे कावड़ यात्रा का प्रचलन पूरे देश में धार्मिक उल्लास और उमंग के साथ चल रहा है। ग्राम सिहाडा में निकली इस कावड़ यात्रा में क्षेत्र के विधायक देवेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, आशीष राजपूत, सुधांशु जैन, सुनील जैन, निलेश निदाने, मनीष रॉय, सरपंच कोकिला बाई चौहान, हेमेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और ग्रामवासी उपस्थित थे।

148 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!