Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
खंडवा

गोराड़िया में कावड़ यात्रा को लेकर हुई बैठक

1 min read
Text Size:

खंडवा- ग्राम गुराडिया में जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा को लेकर एक बड़ी बैठक हुई। बैठक को महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि धर्म जागरण के लिए यह कावड़ यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। 2009 से चालू हुई जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा के कांवड़ियों के माध्यम से आज पूरे जिले में सामाजिक समरसता के भाव जागृत हो रहे हैं एवं गांव-गांव में सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए भी युवा तैयार हो रहे है।

इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में इस कावड़ यात्रा में अपना शुल्क देकर शामिल होना है। बैठक में शुभम पटेल, दुर्गेश पटेल, कृष्णा पटेल, कमलेश पटेल, आनंद पटेल, दुर्गेश यादव, जितेंद्र सिंह गौड़, संजय राठौर, प्रवीण दराडे, अजय बारे, नीलेश बारे, दामोदर पटेल, भावेश पटेल, राहुल पटेल, विकास पटेल, राहुल राठौर, वासुदेव पटेल, चेतन कुमरावत ने यात्रा में चलने का संकल्प लिया।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply