Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

हरियाली अमावस्या पर केशव गौशाला में वृहद वृक्षारोपण

2 min read

खंडवा- श्रावण मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह दिन पितरों के स्मरण और पौधारोपण के लिए विशेष महत्व रखता है। इस उपलक्ष्य में  केशव गौशाला में वृहद पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने कहा न सिर्फ पौधारोपण जरूरी है अपितु पौधों को पेड़ बनने तक उनकी पूरी देखभाल करना भी हमारा दायित्व हैं। उन्होंने लगातार गिरते भूजल स्तर की चुनौती से निपटने हेतु वर्षा जल को सहेजने और संरक्षित करने की आवश्यकता है। अन्यथा आने वाली पीढ़ी के साथ हम न्याय नहीं कर रहे होंगे।
संस्था का परिचय देते हुए मानसेवी सचिव भारत झंवर ने बताया कि संस्था परिसर की सुखी जमीन पर विगत 7-8 वर्षों में जल संरक्षण की इकाइयों का निर्माण कर भू जल का स्तर बढ़ाया ग़या हैं जिससे न सिर्फ गौ शाला के लिए पर्याप्त पानी मिला अपितु दिव्याग बालकों की पेयजल समस्या का भी निदान हुआ है। आज संस्था परिसर में 300 पेड़ लहलहा रहे हंै।

 कार्यक्रम में सेवा भारती, श्री सत्य साई सेवा समिति, जन अभियान परिषद, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, अभिजीत वेल्फेयर सोसाइटी, किशोर प्रेरणा मंच, धाकड़ महेश्वरी समाज, गायत्री परिवार, पालीटेक्निक कॉलेज, कृषि महाविद्यालय खंडवा एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भी हिस्सा लेकर पौधारोपण किया। सभी ने मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करने और अपने शहर खण्डवा को हरा-भरा बनाने हेतु प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसे जीवित रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में संस्था के भानू भाई पटेल, डॉ शरद अग्रवाल, अतुल शाह, जीवन धाकड़ जिला प्रचारक, तरूण झवर, दशरथ पटेल, सत्यम, हर्ष, मातादीन पाल रविंद्र चौहान, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ शाह, डॉ तिवारी, जनअभियान परिषद से जिला समन्वयक जगदीश पटेल, ब्लाक समन्वयक राजकुमार मालाकार, नारायण फरकले आशीष पटेल, प्रवीण शर्मा उपस्थित रहे। आभार संस्था उपाध्यक्ष डा. शरद अग्रवाल ने माना।

210 Views

Leave a Reply