Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

स्कूली बच्चों ने गमले सजा कर किया पौधारोपण

1 min read

खंडवा- हरियाली अमावस्या पर बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने एवं पर्यावरण के प्रति मित्र भाव रखने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर वैकुंठ नगर में हरियाली पर्व मनाया गया। सभी कक्षाओं के बच्चों द्वारा गमला सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय परिसर में फूलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।  नर्सरी के बच्चों द्वारा पेड़ मत काटो उनको भी दर्द होता है नाटक की प्रस्तुति दी।

प्राचार्य प्रदीप कानूगो एवं प्रधानाचार्य चेतना शर्मा ने बताया कि बच्चों में प्रकृति के प्रति स्नेहभाव बनाने के संस्कार विद्यालय द्वारा दिए जाते हैं। प्रकृति से परिचय के इस कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अशोक पूर्णवासी, सचिव भूपेन्द्र सिंह चौहान, सहसचिव धर्मेंद्र दांगोड़े, महिला एवं बाल विकास विभाग के अजय सोनी सहित समस्त आचार्य परिवार एवं विद्यार्थियों ने  भाग लेकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया।

113 Views

Leave a Reply