खंडवा- पदमनगर क्षेत्र की उर्दु स्कूल सर सैय्यद अहमद अली खान में भी नशेड़ियों ने धावा बोल दिया। यहां भी खिड़की दरवाजे उखाड़ने का प्रयास किया। इन्हें कबाड़ में बेचकर नशे का इंतजाम करना चाहते होंगे। इससे पहले भी मेन हिंदी स्कूल में भी ऐसा ही किया था। वहां से दरवाजे उखाड़ ले गए थे।
एंगल यह है कि शिक्षा विभाग और पुलिस क्या कर रहे हैं? स्कूलों को निशाना बनाने वाले कितने बेखौफ हैं? अपराधियों को नशे का सामान आसानी से सुलभ हो रहा है। उनके हौंसले पस्त करने वाली पुलिस भी दूसरे कामों में उलझी है।
स्कूल के शिक्षकों ने पदमनगर थाने में सूचना दे दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात में शाला में लोग घुसे। खिड़की, दरवाजे-पल्ले उखाड़कर सरिये निकाल लिए। अलमारी का लाकर तोड़ दिया। कुछ खिड़की, दरवाजे बैंड कर दिए। चोरी कोई सामान नहीं गया है। आवेदन में भी लिखा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद- बाहर रात में असमाजिक तत्वों द्वारा नशा किया जाता है। इससे पहले भी पीछे बने कमरों को तोड़-फोड़ की थी।

