कलेक्ट्रेट परिसर में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन

खण्डवा- आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में  कलेक्ट्रेट परिसर में वीवीपैट मशीन व ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन कर जनसुनवाई के दौरान आए नागरिकों को मतदान प्रक्रिया के बारे में समझाया और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।

इसके अलावा पुनासा, हरसूद एवं पंधाना अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में भी वीवीपैट मशीन व ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

106 Views

Leave a Reply