Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

ओंकारेश्वर में एसडीएम के साथ अभद्रता का मामला

1 min read
Text Size:

खंडवा- ओंकारेश्वर मंदिर में एसडीएम के साथ अभद्रता पर अजाक्स सहित कई सामाजिक संगठनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
अजाक्स, अपाक्स, एससी एसटी छात्र संघ, जय ओंकार भिलाला समाज, बलाही समाज, कोरकू समाज, जांगड़ा समाज, भीम आर्मी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस घटना की भृत्सना करते हुए आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय सेवक के साथ अभद्रता, एक्ट्रोसिटि एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
अजाक्स जिलाध्यक्ष प्रेमलाल कोठारे ने बताया कि एसडीएम जैसे शासकीय अधिकारी जो प्रशासनिक व्यवस्था में संलग्न हं,ै उनके साथ पुजारी के द्वारा अशोभनीय कृत्य निंदनीय है।

अपाक्स जिलाध्यक्ष नवल सिंह दर्सिम्हा, जय ओंकार भिलाला समाज अध्यक्ष जयपाल मंडलोई, कुंवर जितेन्द्र सिंह, अनार सिंह सोलंकी, मोहन पटेल, प्रेमसिंह राठौर, जांगड़ा समाज अध्यक्ष एसके कटारे, बलाही समाज से दिलीप इंगले, नारायण फरकले, यूके गोयल, जयस से राहुल चौहान, भीम आर्मी से नरेंद्र नागरे, अजाक्स पदाधिकारी महेश मांडले, अनिल बरखने, आनंद सावनेर, चैतराम नीलकंठ, प्रदीप डानल, विश्वनाथ हरियाले, संतोष गवई, मनोहर माणिक, नवल सिंह रावत, अरूण पाटिल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply