Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे

भोपाल- मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ  अव्यान राज पटेल और उनके परिजनों ने पौधे लगाए। श्री पटेल को कान की बीमारी के कारण सुनाई नहीं देता था। मुख्यमंत्री की पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता उपलब्ध कराकर दिव्य ई.एन.टी. अस्पताल भोपाल में उनका उपचार कराया गया। सफल उपचार के बाद  अव्यान और उनके परिजनों ने पौधे लगाकर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ  गोपाल तोमर ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। पूर्व विधायक  सुरेंद्र नाथ सिंह भी पौध- रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आगर मालवा के जन-प्रतिनिधि और समाजसेवी भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी से व्यापक स्तर पर पौध-रोपण गतिविधियाँ संचालित करने का आहवान किया।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply