Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
देवास

बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर दिया, समय रहते निर्माण नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

2 min read
Text Size:

देवास- आए दिन उज्जैन रोड पर हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाए जाने हेतु उचित कदम उठाते हुए उज्जैन रोड चौड़ीकरण की मांग को लेकर  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में उज्जैन रोड स्थित ब्रिज से लेकर इटावा स्थित गल्र्स कालेज तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात कलेक्टर के नाम तहसीलदार सपना शर्मा को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि बढ़ते शहर के साथ उज्जैन रोड पर यातायात का दबाव बढ़ा है। अनेक नई कॉलोनियां विकसित हुई है। वही भगवान महाकालेश्वर के दर्शनार्थ हेतु हजारों वाहन इसी मार्ग से प्रतिदिन निकलते हैं। स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल का मार्ग भी यही है। आए दिन दुर्घटना हो रही है। कुछ दिनों पूर्व हमारे साथी की दुर्घटना में मृत्यु हुई। वही एक एंबुलेंस को भी टक्कर मार दी। छोटी मोटी घटनाएं आए दिन हो रही है। शीघ्र ही इस मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाए। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजानी ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं है। यह आंदोलन जनता के हक में है।

बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सांसद, विधायक उज्जैन रोड चौड़ीकरण को लेकर मोन है। वहीं विधायक जी ने बड़े-बड़े बोर्ड लगा दिए की 112 करोड़ की लागत से रोड का निर्माण हो रहा है, जबकि वस्तु स्थिति आपके सामने है। राजानी ने प्रशासन को आगाह किया कि अगर शीघ्र ही रोड निर्माण की दिशा में कदम नहीं उठाया गया तो कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी। इसी के साथ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन प्रदीप चौधरी ने भी अपनी बात रखी। भगवान सिंह चावड़ा ने कहा की शीघ्र रोड का काम नहीं लगा तो आमरण अनशन पर बैठेंगे। संचालन शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया। आभार पार्षद प्रतिनिधि प्यारे मियां पठान ने माना। वाचन ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सुमन ने किया।  प्रदर्शन व ज्ञापन पश्चात दो मिनिट का मौन रखकर कांग्रेस नेता सुनील शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply