चौकी प्रभारी ने आदिवासी को खूब पीटा, एसपी ने किया निलंबित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने मोरटक्का चौकी प्रभारी अखिलेश मंडलोई को सस्पेंड कर दिया है। कार्यवाहक एएसआई मंडलोई पर आदिवासी युवक के साथ मारपीट का आरोप हैं। चौकी क्षेत्र के आदिवासी युवक को उन्होंने कच्ची शराब बेचते हुए दबोचा था। चौकी पर लाकर उसके साथ मारपीट की। इतना पीटा कि उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि बड़ी रकम की उगाही के लिए चौकी प्रभारी द्वारा उसे पीटा गया। एसपी ने तत्काल जांच बिठाई। जांच में दोषी पाए गए चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि बीते दिनों एक आदिवासी युवक ने शिकायत की थी। जिसमें मांधाता थाना अंतर्गत मोरटक्का चौकी प्रभारी अखिलेश मंडलोई पर रिश्वत मांगने और मारपीट के आरोप लगाए थे। उसकी हालत देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि वाकई उसके साथ मारपीट हुई है। अधीनस्थ अफसरों को जांच के लिए निर्देशित किया। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। कार्यवाहक एएसआई अखिलेश मंडलोई का कृत्य निंदनीय है। ऐसे में पुलिस की छवि खराब होती है। सोमवार शाम को मंडलोई को सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया।

170 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!