Skip to content
Sunday, 25 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

अनेक विभागों से भी जुड़ेगा सहकारिता विभाग

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। निकट समय में प्रदेश के अनेक विभागों के साथ सहकारिता विभाग कदमताल करता नजर आएगा। इसके लिए उच्च स्तर पर सहकारिता विभाग ने एक प्रारूप तैयार किया है। इसमें युवाओं को सहकारिता से जोड़ा जाएगा। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा। इस योजना के लागू होने से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा, और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार भी मिलेगा।

अभी पाइपलाइन में है योजना

यह योजना शासन की पाइपलाइन में है। अभी शुरुआती दौर में इससे श्रम, माइनिंग, ट्रांसपोर्ट, मंडी को जोड़ा जाएगा। विभाग के इस कदम से युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि प्रदेश सरकार को राजस्व भी मिलेगा। वह आपस में मिलकर कोऑपरेटिव समितियों का गठन कर स्वावलम्बी बन अपने पैरों पर भी खड़े हो सकेंगे।

बहुउपयोगी है योजना

सरकार की यह नई सहकारिता नीति आने के बाद सरकार का जो पैसा बाहरी प्रदेशों में चला जाता है। वह यहीं हमारे प्रदेश, हमारे गांव और हमारे घर में ही रहेगा। नई सहकारिता नीति आने के बाद नए क्षेत्रों में ग्राम, जिला और राज्य स्तर पर समितियां बनेंगी। इन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर काम किया जाएगा। किसानों को विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उपकरण बैंक की स्थापना, ग्रामीण परिवहन, पर्यटन, स्वास्थ्य, बीमा सेवा, जैविक उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण, विद्युत और जल व्यवस्था बनाने के लिए इसे प्रस्तावित किया गया है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply