Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण आज से

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने एवं आपदा व आपातकालीन परिस्थितियों से त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से होमगार्ड जिला इकाई हरदा द्वारा 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण 24 से 30 अक्टूबर तक पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में आयोजित किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड हरदा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के नियम, महत्व, 12 सेवाएं, आग, भूकंप, बाढ़, सर्पदंश, आकाशीय बिजली, हवाई हमले की चेतावनी, निकासी, खोज एवं बचाव कार्य, ड्रोन अटैक एवं सुरक्षा, एमएफआर, सीएसएसआर, सीबीआरएन तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया का अभ्यास, घायलों को लाने ले जाने की आकस्मिक विधि तथा आपदा प्रबंधन उपकरणों एवं इम्प्रोवाइज्ड मेथड उपकरणों से रेस्क्यू करने की तकनीकों का प्रशिक्षण एवं मॉकड्रिल का प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में होमगार्ड, एसडीईआरएफ, सिविल डिफेंस विभाग की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply