Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन की तिथियां घोषित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन की तिथियां निर्धारित की गई हैं। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग हरदा कमलेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत प्रथम सम्मेलन 20 नवंबर 2026 को देवउठनी ग्यारस (तुलसी विवाह) के अवसर पर तथा द्वितीय सम्मेलन 11 फरवरी 2027 को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में प्रत्येक तिथि में योजनांतर्गत 200 जोड़ों का विवाह पोर्टल पर पंजीयन पश्चात सामूहिक विवाह कराया जाना है। उन्होंने इस संबंध में जिले की जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशानुसार निकाय स्तर पर इन तिथियों में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने की कार्रवाई की जाए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply