Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए

1 min read
17 1 4
Text Size:

-किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और पक्का बिल देने के निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश एवं उपसंचालक कृषि प्रकाश ठाकुर के मार्गदर्शन में कृषि विभाग की टीम ने खिरकिया, मोरगढ़ी, चारुवा और छीपाबड़ क्षेत्र में कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान बीज गुणवत्ता की जांच के लिए 42 नमूने लिए गए। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी टी.आर. चौहान के नेतृत्व में टीम ने दुकानों के अभिलेखों की जांच की और विक्रेताओं को किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ प्रत्येक बिक्री पर पक्का बिल देने के निर्देश दिए। विभाग ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि आदान विक्रेताओं की जांच और बीज नमूने लेने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। निरीक्षण दल में कृषि विकास अधिकारी संगीता डावर भी शामिल थीं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply