अनोखा तीर, हरदा। कृषि उपज मंडी समिति हरदा में 24 से 26 अक्टूबर तक कृषि उपजों का नीलामी कार्य बंद रहेगा। सचिव कृषि उपज मंडी समिति हरदा ने बताया कि 24 अक्टूबर शनिवार को चतुर्थ शनिवार का अवकाश, 25 अक्टूबर को रविवार का शासकीय अवकाश और 26 अक्टूबर सोमवार को महर्षि वाल्मिकी जयंती का अवकाश होने के कारण मंडी प्रांगण हरदा में कृषि उपजों का नीलामी कार्य बंद रहेगा। मंडी प्रशासन ने समस्त कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे 24 से 26 अक्टूबर तक अपनी कृषि उपज बेचने के लिए मंडी प्रांगण हरदा में न लाएं।
कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी



