अनोखा तीर, हरदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा मानवीय सेवा एवं जनकल्याण की भावना से जरूरतमंद मरीजों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह रक्तदान शिविर 24 अक्टूबर 2026 को प्रात: 10.30 बजे से जिला न्यायालय परिसर हरदा स्थित एडीआर भवन में आयोजित किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा आमजन, अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं सामाजिक संगठनों से अपील की गई है कि इस जनकल्याणकारी शिविर में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता प्रदान कर इसे सफल बनाएं तथा आसपास के लोगों को भी स्वैच्छिक रक्तदान हेतु प्रेरित करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन



