Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

जिले के वन क्षेत्रीय किसानों को फसल बुवाई से रोका जा रहा : पूर्व विधायक  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के वन क्षेत्र में वन विभाग एवं पुलिस की ज्यादती आज भी जारी है। किसानों व श्रमिकों को उनकी अपनी ही जमीन पर फसल बुवाई से रोक रोका जा रहा है। पूर्व विधायक डॉ. दोगने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जिन वन क्षेत्रीय किसानों की स्वयं की जमीनें है, उन पर बुवाई करने से वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लगाई जा रही है। बोई हुई फसल को किसी भी माध्यम से बर्बाद किया जा रहा है। इस विषय में मंगलवार को ग्राम ढेगा, ग्राम ऊंचाबरारी व ग्राम रवांग के पीड़ित किसान व श्रमिक आदिवासी संगठन द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। तथा इस समस्या से निजात अथवा मुक्ति दिलाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, कमल, मांगीलाल कोरकू, राजेश गढ़वाल, रामदास, रामदीन, रामभाऊ, फूलवती आदि पीड़ित किसान उपस्थित थे।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply