Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
खंडवा

वनमंत्री शाह ने रजूर में किया कन्या शिक्षा परिसर व गौशाला का लोकार्पण

2 min read
Text Size:

खंडवा- मध्य प्रदेश शासन के वन मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने हरसूद विधान सभा में सब पढ़े सब आगे बढ़े के संकल्प के साथ कई स्कूल छात्रावास, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना कराई है, जिससे कि गरीब माता-पिता भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सके। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि  खालवा विकासखंड की ग्राम पंचायत रजूर में मध्य प्रदेश शासन के वन मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में कन्या शिक्षा परिसर और श्री कृष्ण गौशाला का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मंत्री शाह ने कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हमारी हरसूद विधानसभा में 3 कन्या परिसर बनवाए हैं। यहां 6 वीं से 12 वीं तक पढ़ने वाली बालिका रहेगी जहां उन्हें भोजन, खेलकूद सामग्री प्राप्त होगी साथ ही हॉस्टल में ही कोचिंग पढ़ाने के लिए मास्टर भी आएंगे।

हमारी सरकार सब पढ़े सब बढ़े, सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। आज हरसूद विधानसभा में इस कन्या परिसर में क्षेत्र की बालिकाएं रहेगी पढ़ेगी और पढ़ लिख कर अपने माता-पिता, अपने गांव क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैतूल सांसद दुर्गादास उईके ने की। विशिष्ट अतिथि कंचन मुकेश तनवे अध्यक्ष जिला पंचायत खंडवा, दिव्यदित्य शाह उपाध्यक्ष जिला पंचायत खंडवा, विशेष अतिथि सोनता बाई रामप्रसाद कवड़े अध्यक्ष जनपद पंचायत खालवा, सती बाई किशोर पाटिल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खालवा, रीना रघुवीर यादव जनपद सदस्य रजुर खेड़ी, मंजुला बाई प्रेम सिंह सरपंच ग्राम पंचायत रजूर के साथ ही सहायक आयुक्त  पांडे,  एसडीएम हरसूद, सीईओ खालवा सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

169 Views
What do you think?

Leave a Reply