खंडवा- जिले में कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना के फार्म घर-घर जाकर भरवाए जा रहे हैं। शहर के नीलकंठेश्वर वार्ड में घर-घर पहुंचकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फार्म भरे गए। मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाने के लिए महिलाओं काफी उत्साह देखा जा रहा है और खुद आगे आकर फॉर्म भरवा रही है। शहर के वार्ड क्र 03 सूरजकुंड एवं वार्ड क्रमांक 4 श्री नीलकंठेश्वर में नारी सम्मान योजना के फॉर्म घर-घर जाकर भरवाए गए।
इस योजना के तहत प्रदेश की प्रत्येक महिला को कांग्रेस के सरकार बनते ही 1500 रुपये प्रतिमाह, 500 रुपये में गैस टंकी एवं 100 यूनिट बिजली फ्री और 200 यूनिट बिजली आधी कीमत में दी जाएगी। कांग्रेस नेता यशवंत सिलावट के साथ वार्ड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्तागण व राजेश कैथवास, बलराम वर्मा, कन्नू वर्मा (पार्षद), सुरेश बिंद, अजय सेजकर, सौरभ कैथवास, अजय कैथवास, राहुल एंथोनी, कृष्णा गडेल, प्रवीण मुहाले, सौरभ ओसवाल, अयान खान के द्वारा वार्ड की महिलाओं से घर-घर जाकर संपर्क कर फॉर्म भरे गए।

