हरसूद में भाजपा महाजनसंपर्क अभियान को लेकर हुई बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

वनमंत्री  शाह और सांसद ने कार्यकर्ताओं के बैठ कर किया भोजन

खंडवा- हरसूद विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक मध्यप्रदेश शासन में वन मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह एवं क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी महा जनसंपर्क अभियान संयुक्त मोर्चा की बैठक आशापुर जोगीबेड़ा संपन्न हुई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत संयुक्त मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को हरसूद विधानसभा के लाडले लोकप्रिय विधायक मध्यप्रदेश शासन में वनमंत्री डा कुंवर विजय शाह ने संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी जी की सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि देश के आजाद होने से लेकर अब तक किसी और प्रधानमंत्री ने गरीबों, वंचितों, पीड़ितों और शोषितों की उतनी चिंता नहीं की जितनी चिंता नरेंद्र मोदी ने अपने 9 वर्ष में की है। उनके नेतृत्व में गरीबों को रहने के लिए मकान शौचालय और भी ऐसे बहुत सारे निर्णय जिससे देश की गरीब जनता को सीधा लाभ पहुंचा है।
बैतूल, हरदा, हरसूद के सांसद दुर्गादास उइके ने भी केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की उपलब्धियां बताई साथ में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए प्रेरित किया।
मंच का संचालन हरसूद विधानसभा के संयोजक संतोष सोनी ने किया। इस दौरान बैठक के पश्चात टिफ़िन पार्टी का भी आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री  शाह और सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया। संयुक्त मोर्चा की बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं हरसूद विधानसभा संयोजक संतोष सोनी, नर्मदा प्रसाद तिवारी, अशोक वर्मा, जगन्नाथ यादव, रामचंद भाटी, कमल खंडेलवाल, केवल पटेल, प्रीतम डोडवा, शुभम तिवारी, अशोक मीणा, कैलाश साठे, हर्षल तोमर, सतीष धुर्वे, बलराम पवार सहित हरसूद विधानसभा के समस्त भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Views Today: 2

Total Views: 164

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!