Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में लाड़ली बहना योजना मील का पत्थर

1 min read
Text Size:

भोपाल- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सश‍क्त बनाने में लाड़ली बहना योजना मील का पत्थर साबित हुई है। भविष्य में इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर भी बनाया जायेगा। श्री पटेल सतना जिले के रामनगर में योजना की द्वितीय किश्त की राशि के वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के इंदौर में आयोजित लाड़ली बहना महासम्मेलन और सिंगल क्लिक से द्वितीय किश्त की राशि के वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।

सतना जिले में योजना का लाभ 3 लाख 69 हजार से अधिक महिलाओं को दिलाया गया है। कार्यक्रम में लाड़ली बहना सेना को शपथ भी दिलाई गई। राज्य मंत्री श्री पटेल ने बताया कि अब 21 वर्ष की बहनें और 4 पहिया वाहन ट्रेक्टर मालिक परिवार की बहनों को भी योजना का लाभ दिलाया जाएगा। ऐसी बहनों के आवेदन 25 जुलाई से करवाये जायेंगे।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply