भाजपा झूठे वादे नहीं करती, जो कहती है करती है

सीएम के लाइव कार्यक्रम को सैकड़ों लाडली बहनों ने देखा

खंडवा- फूलों का तारों को सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है के गीत के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में दो लाडली बहना का पाद प्रक्षालन कर पूजन किया और सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खाते में दूसरी किस्त 1000 रूपए की राशि पहुंचाई। खंडवा के गौरीकुंज सभागृह में निगम प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम के लाइव प्रसारण को सैकड़ों लाडली बहनों ने देखा।
अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर अमृता यादव ने कहा कि लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों तक कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश में राज किया लेकिन देश में जो विकास होना था वह नहीं हुआ। गरीब, आदिवासी, किसान, महिलाओं को जो सम्मान मिलना था वह भी उन्हें नहीं मिल पाया। भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने जहां प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं एवं बेटियों के लिए जन्म से लेकर शादी तक की चिंता करते हुए कई योजना बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश सरकार हर संभव कार्य कर रही है। महिलाओं के सम्मान के लिए लाडली बहना योजना शुरू की गई है। जिसके माध्यम से प्रत्येक बहन के खाते में 1000 रूपए  प्रतिमाह आना शुरू हो गए हैं। प्रदेश के बजट के अनुसार यह राशि 3000 तक आने वाले समय में की जाएगी।

विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राज में हमारा यह प्रदेश बीमारू और पिछड़ा राज्य घोषित हो चुका था। सत्ता परिवर्तन करते हुए आप सभी ने भाजपा का साथ दिया और भाजपा ने भी जो चुनाव में वादे किए उसे निभा कर विकास किया है। सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को अंतिम छोर के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। कांग्रेस की पंद्रह महीने की सरकार ने सभी योजनाएं बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सत्ता संभालते ही सारी योजनाओं को फिर से चालू कर दिया। महिलाओं के सम्मान के लिए शुरू की गई लाडली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की करोड़ों और जिले की लाखों बहनों के खाते में आज दूसरी किस्त के रूप में 1000 जमा हुए हैं।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र वर्मा, महापौर अमृता यादव, राजेश तिवारी, हरीश कोटवाले, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, सोमनाथ काले, विक्की बावरे, आयुक्त नीलेश दुबे व अन्य जनप्रतिनिधियों सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Views Today: 2

Total Views: 20

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!