Skip to content
Friday, 30 October 2026
खंडवा

जिले के लिए अलग वचन-पत्र लाएगी कांग्रेस

3 min read
Text Size:

खंडवा- मध्यप्रदेश में चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस स्टेप बाय स्टेप चल रही है। 20 साल से सत्ता में बैठी भाजपा ने मीडिया व सोशल मीडिया में जड़ें गहरी जमा ली हैं। कांग्रेस इसे कुचक्र मानकर तोड़ने के प्रयास कर रही है। कांग्रेस की बातें मीडिया में कम उठने और योजनाएं जनता तक तेजी से पहुंचने के कारण प्रदेश कांग्रेस का संगठन नए काम कर रहा है।
कांग्रेस के नवनियुक्त दोनों अध्यक्षों ने एक कार्यक्रम रख मीडिया से बात की। अजय ओझा और डा. मुनीष मिश्रा ने कहा कि 20 साल में शहर का विकास नहीं हो पाया। युवा बेरोजगार हैं। उद्योग नहीं लगने का कारण वे जनप्रतिनिधि हैं, जिन्हें विधानसभा और लोकसभा पहुंचाया। हमने शहर हित के लिए मुद्दे उठाए।

लोकल समस्याएं रहेंगी हावी
ओझा ने कहा, बूथ मैनेजमेंट पर फोकस रहेगा। पुरानी पेंशन की बहाली। सौ यूनिट बिजली माफी-दो सौ यूनिट हाफ। शेष किसानों की ऋण माफी शामिल है। कांग्रेस राज्य के साथ-साथ जिला स्तर पर भी वचन पत्र जारी करेगी। जिलों के वचन पत्र में उनके यहां की स्थानीय आवश्यकताएं और मुद्दे शामिल किए जाएंगे।

ये मुख्य मुद्दे
राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के चलते शहर का विकास नहीं हो पाया। अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी, तो खंडवा शहर सहित पूरे जिले का विकास होगा। नारी सम्मान योजना के लिए पूरे जिले में फॉर्म भरे जा रहे हैं । कमलनाथ का संकल्प है कि हर महिला को 15 सौ रुपए प्राप्त हो। 500 रुपये में गैस टंकी मिले। पेंशनरों के अलावा दैनिक वेतनभोगियों, गरीबों,महंगाई, पेट्रोल व ईंधन के दाम और भ्रष्टाचार, नगर निगम की संपत्ति व जलकर की वृद्धि, जिला अस्पताल की अव्यवस्था भी चर्चा में बना रहना ,शहर में सिटी बस न चलाने और गंदा व बदबूदार पानी वितरित कर जनता को नाराज किया जा रहा है। नगर पंचायतों व जिला पंचायत के भी यही हाल हैं।

इस पर टाइप्ड जवाब
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय ओझा  एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा ने कहा कि रिंग रोड हो। बायपास हो। युवाओं रोजगार मिले। खंडवा की महिलाएं सशक्त बनें। शहर और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को दूर किया जाएगा। गुटबाजी का सवाल हमेशा सामने आता रहा है। इस पर भी टाइप्ड जवाब था। दोनों ने कहा, कांग्रेस बड़ा परिवार है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सामंजस्य की स्थिति बनाकर सभी को एकजुट करेंगे। कांग्रेस खंडवा जिले में सभी विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा, मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव भवरिया, अजीज़ मदनी, डॉ चैनसिंह वर्मा,नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, शांतनु दीक्षित, दिव्यांश ओझा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन, गुलशन अरोरा, आशु बक्शी सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply